Skip to main content

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan  जयपुर एक समृद्ध और अनूठी संस्कृति को समाहित करता है जो अन्य शहरों में मिलना मुश्किल है। इसका एक बहुत ही विशिष्ट स्वाद और अनुभव है, जो नियमित आगंतुकों को बार-बार आकर्षित करता है! हर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। समृद्ध स्मारक विरासत निश्चित रूप से अपनी तरह की एक लंबी सूची है जिसमें आमेर किला, जल महल, हवा महल कुछ नाम शामिल हैं! जयपुर क्यूंकि एक गर्म जगह है तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा time होगा अक्टूबर से मार्च। इस time हर जगह ठण्ड होती है तो जयपुर में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से सितम्बर हर जगह गर्म होता है तो जयपुर और भी गर्म होता है तो घूमने से ज़्यादा गर्मी से परेशां हो जायेंगे।  पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान कैसे पहुंचे | How To Reach Pink City - Jaipur, Rajasthan  बस | Bus : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में बस से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 200 - 800 रुपये आएंगे।  ट्रेन | Train :  दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में ट्रेन  से...

शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills


शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी और हिमाचल में और ऊपर की तरफ जाने का center point है। किसी को भी शिमला के आगे जैसे नारकंडा, कुफ्री, किन्नौर वैली, चितकुल, काज़ा जाना हो तो वो यहाँ एक दिन का hault ले के आगे जा सकता है।  शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills पहोचने के बहोत से तरीके हैं जैसे :

बस (By Bus) : आप चाहे तो दिल्ली से शिमला डायरेक्ट बस से जा सकते हैं।  दिल्ली से शिमला तक का 347 km का सफर आप 8 घंटे में जिसकी प्राइस 440 -650 रु में कवर कर सकते हैं। 

ट्रेन (By Train): आप चाहे तो दिल्ली से शिमला ट्रेन से भी जा सकते हैं। ट्रेन से जाने के लिए आपको पहले दिल्ली से कालका की ट्रेन लेनी होगी जिसकी प्राइस 320 - 740 रु होगी और ट्रेन कालका आपको 5 घंटे में पहोचा देगी। फिर कालका से शिमला आप टॉय ट्रेन के मज़े लेते हुए जा सकते हैं। टॉय ट्रेन 5 घंटे में आपको शिमला पहुचायेगी जिसकी प्राइस 600 - 750 रु होगी। 

टैक्सी (By Taxi): आप चाहे तो दिल्ली से शिमला डायरेक्ट टैक्सी से भी जा सकते हैं। दिल्ली से शिमला की टैक्सी आपसे 10 रु/ km के हिसाब से पैसे लेगी। 


शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills में रुकने की जगह

 क्यूंकि शिमला एक बहोत ही फेमस tourist place है तो यहाँ आपको बहोत से अच्छे hotel, home stay और hostels mall road पे ही मिल जायेंगे। उनमे से ही कुछ निचे दिए हुए हैं जहाँ आप रुक सकते हैं :

1 - द थिसल लॉज - The Thistle Lodge 

2 - ट्रीबो ट्रेंड महाराजा - Treebo Trend Maharaja 

3 - ट्रीबो ट्रेंड वरुणा - Treebo Trend Varuna 

4 - स्नोव वैली रिसोर्ट - Snow Valley Resort 

5 - आचमन नेचर वैली रिसोर्ट - Aachman Nature Valley Resort 

6 - विलो बैंक्स - Willow Banks 

शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills में घूमने की जगह 

शिमला में अगर आप सिर्फ मॉल रोड पे निकल जाओ डेली तो भी बोर नहीं होंगे। शिमला की कुछ famous जगह जहा आप जा सकते हैं वो हैं:

1 - क्राइस्ट चर्च -Christ Church: शिमला में सबसे फेमस क्राइस्ट चर्च (Christ Church) है। ये चर्च North India के सबसे पुराने चर्च की लिस्ट में दूसरे नंबर पे आता है। ऐसे तो चर्च में आप कभी भी जा सकते हैं पर रात में यहाँ की लाइटिंग इसे और भी ख़ूबसूरत बना देती है। 




2 - लक्कड़ बाज़ार - Lakkar bazaar: इस बाज़ार से आप लकड़ी की बनी हुई चीज़े खरीद सकते हैं जैसे खिलौने, बास्केट, decorative और भी शिमला की कुछ निशानिया। यह बाज़ार मॉल रोड पे ही आगे जा के स्टार्ट हो जाता है 

3 - द रिज - The Ridge: द रिज मॉल रोड के बिलकुल center में है इसे यहाँ का photography point भी कहते हैं क्यूंकि यहाँ से आप सामने बर्फ से भरे हिमालय के पहाड़ भी देख सकते हैं। 

4 - जाखू हिल - Jakhu Hill: ये शिमला का सबसे ऊंचा पॉइंट है और यहाँ से आप पूरी शिमला वैली देख सकते हैं। यहाँ पर दुनिया की सबसे लम्बी हनुमान statue है जिसकी हाइट 108 फ़ीट है, ये वही जगह है जहाँ भगवान हनुमान ने आराम किया था जब वो संजीवनी बूटी लेने गए थे। 

5  - कालका शिमला रेलवे - Kalka Shimla Railway: अगर आप बस, ट्रेन या टैक्सी से शिमला जा रहे हैं तो आपको एक बार कालका शिमला टॉय ट्रेन ज़रूर ट्राई करना चाहिए क्यूंकि ये ट्रेन 102 Tunnel , 864 Bridge  और 919 Curves  से हो के जाती है। क्यूंकि ये बाकी इंडियन ट्रेनों की तरह पैक्ड नहीं होती इसका सफर बहोत मज़ेदार होता है। 

6 - ग्रीन वैली - Green Valley: कुफ्री जाते वक़्त रस्ते में ग्रीन वैली पड़ता है, इस वैली में आपको पाइन और देओदर के बड़े बड़े पेड़ देखने को मिलेंगे। ग्रीन वैली फोटोग्राफी के लिए बहोत ही फेमस है इसकी greenery और घने जंगल की वजह से। यहाँ पर बहोत bollywood movie और गानों की shooting हो चुकी है। 

7  - कुफ्री (Kufri): कुफ्री, शिमला से 20 km की दूरी पे है जहाँ गर्मी में सबसे ज़्यादा ग्रीनरी और ठण्ड में बर्फ होती है। कुफ्री फन वर्ल्ड दुनिया का सबसे ऊँचा फन वर्ल्ड है जहा आप गो-कार्टिंग कर सकते है पहाड़ो के बीच में। 




शिमला - द क्वीन ऑफ हिल्स | Shimla - The Queen Of Hills में खाने की बहोत सी फेमस चीज़े हैं जैसे सिड्डू, थुक्पा, बब्रु, धाम, माश दाल, मद्रा और चिकन अनारदाना। कुछ फेमस रेस्टोरेंट जहा से आप ये सारी dish try कर सकते हैं वो हैं :

1 - कैफ़े शिमला टाइम्स 

2 - हाईड आउट कैफ़े 

3 - 1871 - कूकहाउस एंड बार 

4 - हिमाचली रसोई 

5 - द कार्नर कैफ़े 

6 - कैफ़े अंडर ट्री 

7 - स्कैंडल डिलाइट्स 

8 - इंडियन कॉफ़ी हाउस 

9 - वेक एंड बेक 

10 - क़िला 


अगर आप अभी तक शिमला नहीं गए तो ज़रूर जाये और वहाँ की ये सारी चीज़े ट्राई करें, शिमला की सबसे अच्छी बात ये है की दिल्ली से शिमला आप weekend में घूम सकते हैं अगर आप दिल्ली में student हैं या job करते हैं तो आपको लम्बी छुट्टी की ज़रुरत नहीं होगी। अगर आपको शिमला के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो मुझे comment box में ज़रूर बतायें। 

ये ब्लॉग पढ़ने के लिए Thank You मिलते  हैं आपसे मेरे अगले ब्लॉग में तबतक स्वस्थ रहें मस्त रहें। 

Comments

Popular posts from this blog

रन्न ऑफ़ कछ, गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat

रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat  लगभग 7500 वर्ग किलोमीटर में फैले दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के रूप में जाने जाने वाले गुजरात में कच्छ का रन्न एक आश्चर्यजनक जगह है। दिलचस्प तथ्य यह है कि, monsoon के मौसम में नमक रेगिस्तान पानी के नीचे रहता है और  monsoon  के बाद सफेद नमक को देख सकते हैं। यह tropic of cancer के उत्तर की ओर स्थित है, यहाँ एक sign board है जहां हम वास्तव में  tropic of cancer  को पार करते हैं।  कच्छ  के  सबसे उत्तरी सीमा पे भारत और पाकिस्तान का border है। रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात कैसे जाये | Reaching Rann Of Kutch, Gujarat  भुज कच्छ से लगभग 75 किमी दूर है और कच्छ तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। भुज पहुंचने के लिए सुबह जल्दी अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि आप सूर्य और चंद्रमा दोनों के दृश्य का अनुभव कर सकें। प्लेन | Flight : भुज जल्दी पहुंचने के लिए प्लेन से जाना ठीक रहेगा लेकिन इन उड़ानों की आवृत्ति अन्य स्थानों की तुलना में कम है और किराया बहुत अधिक है। बस |...

आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal

 आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   जब भी हम आगरा का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले ताज महल आता है। हालांकि इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं की संगमरमर का बना ये मकबरा ही सबसे ज़ादा पर्यटकों को उत्तरप्रदेश के इस हिस्से में खींच लाता  है। आइये जानते हैं की ताज महल के साथ साथ और क्या खासियत है आगरा की।   आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   पहोचने के बहोत से तरीके हैं- बस  - दिल्ली से आगरा जाने के लिए हज़रात निजामुद्दीन से बस ले के हम 4 घंटे में आगरा पहोच सकते हैं जिसकी दुरी लगभग 232 किलोमीटर हैं जिसकी कीमत लगभग रु 300 - 500 है।  ट्रेन - हम ट्रेन से भी जा सकते हैं जो हमे लगभग 2 घंटे में आगरा पंहुचा देगी और जिसका किराया लगभग रु 400 - 500 पड़ेगा और ये एक आरामदायक यार्ता का विकल्प होगा।   टैक्सी - टैक्सी से 10 रु /किलोमीटर के हिसाब से हमे आगरा पहुंचने क लिए 2500 रुपये तक का खरचा पड़ेगा और हम आसानी से 4...

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand  भारत में सबसे अच्छे winter trek में से एक माना जाने वाला केदारकंठ उन Himalayan Treks में से एक है। यह trek उनके लिए है जिन्हें हिमालय पे घूमना पसंद है और जो एक experienced trekker है। केदारकंठ trek पे जाने वाले लोगों को बर्फीली पहाड़ियों और जंगलों से हो के गुज़रना होता है। घने ओक और देवदार के जंगलों, चौड़ी-खुली हरी घास के मैदान, शांत झीलों, और हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ,केदारकंठ trek चुनौती, रोमांच और लुभावने दृश्यों का सही मिश्रण प्रस्तुत करता है। केदारकंठ trek 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के संकरी गांव से शुरू होता है। लगभग पूरे रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ, केदारकंठ trek घने देवदार और ओक के पेड़ के जंगलों, जमी हुई झीलों और बर्फीली पगडंडियों से होकर 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठ चोटी की ओर जाता है।  जैसा कि पौराणिक संदर्भों में और उत्तराखंड के आसपास के अधिकांश स्थलों के साथ है, केदारकंठ का संदर्भ सीधे महाभारत से आता है, जो दावा करता है कि केदारकंठ...