Skip to main content

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan  जयपुर एक समृद्ध और अनूठी संस्कृति को समाहित करता है जो अन्य शहरों में मिलना मुश्किल है। इसका एक बहुत ही विशिष्ट स्वाद और अनुभव है, जो नियमित आगंतुकों को बार-बार आकर्षित करता है! हर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। समृद्ध स्मारक विरासत निश्चित रूप से अपनी तरह की एक लंबी सूची है जिसमें आमेर किला, जल महल, हवा महल कुछ नाम शामिल हैं! जयपुर क्यूंकि एक गर्म जगह है तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा time होगा अक्टूबर से मार्च। इस time हर जगह ठण्ड होती है तो जयपुर में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से सितम्बर हर जगह गर्म होता है तो जयपुर और भी गर्म होता है तो घूमने से ज़्यादा गर्मी से परेशां हो जायेंगे।  पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान कैसे पहुंचे | How To Reach Pink City - Jaipur, Rajasthan  बस | Bus : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में बस से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 200 - 800 रुपये आएंगे।  ट्रेन | Train :  दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में ट्रेन  से...

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan 

जयपुर एक समृद्ध और अनूठी संस्कृति को समाहित करता है जो अन्य शहरों में मिलना मुश्किल है। इसका एक बहुत ही विशिष्ट स्वाद और अनुभव है, जो नियमित आगंतुकों को बार-बार आकर्षित करता है! हर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। समृद्ध स्मारक विरासत निश्चित रूप से अपनी तरह की एक लंबी सूची है जिसमें आमेर किला, जल महल, हवा महल कुछ नाम शामिल हैं!

जयपुर क्यूंकि एक गर्म जगह है तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा time होगा अक्टूबर से मार्च। इस time हर जगह ठण्ड होती है तो जयपुर में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से सितम्बर हर जगह गर्म होता है तो जयपुर और भी गर्म होता है तो घूमने से ज़्यादा गर्मी से परेशां हो जायेंगे। 

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान कैसे पहुंचे | How To Reach Pink City - Jaipur, Rajasthan

 बस | Bus : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में बस से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 200 - 800 रुपये आएंगे। 

ट्रेन | Train : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में ट्रेन से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 600 - 1200 रुपये आएंगे। Sleeper class का ticket 150 - 300 में मिल जायेंगे। 

फ्लाइट | Flight : दिल्ली से जयपुर आप flight से भी जा सकते हैं। जयपुर की flight की ticket 2000 - 5000 में मिलती है, आपक जितने पहले booking करेंगे ticket उतनी ही सस्ती मिलेगी। जयपुर हवाई अड्डे के बाहर से ही आपको टेम्पो/टैक्सी मिल जाएगी। 

कार | Taxi : दिल्ली से जयपुर खुद की गाड़ी या taxi से भी जा सकते हैं। खुद की गाड़ी से आपको सिर्फ petrol और toll tax का खर्च आएगा और टैक्सी करने पे 10 रूपये per km के हिसाब से किराया लगेगा और आप बड़े ही आराम से 5 - 6 घंटे में पहोच जायेंगे। 

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान रुकने की जगह  | Stays In Pink City - Jaipur, Rajasthan

वैसे तो जयपुर एक शाही शहर है और वह गए तो हवेली, fort या palace में ही रुकना सबसे अच्छा option होगा जिससे की हमे जयपुर और वह के tradition/culture के बारे में पूरी जानकारी मिले। पर क्यूंकि मैं budget travel करती हु इसलिए मैंने निचे कुछ अच्छे hotel और palace के बारे में बताया है। इसके अलावा अगर आप 15000 रु से ज़्यादा का budget ले के चल रहे हैं तो आप Samode Haveli, Alila Fort, ITC Rajputana, Fairmont Jaipur, The Oberoi Rajvillas भी देख सकते हैं। 

1 - पर्ल पैलेस हेरिटेज | Pearl Palace Heritage : होटल का किराया लगभग 3000 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 10000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 1.3 km की दूरी पे है। 

2 - वेस्टा इंटरनैशनल | Vesta International : होटल का किराया लगभग 2000 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 8000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 1.1 km की दूरी पे है। 

3 - लॉर्ड्स प्लाज़ा | Lords Plaza : होटल का किराया लगभग 1400 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 12000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 4.9 km की दूरी पे है। 

4 - रेजेंटा इन् | Regenta Inn : होटल का किराया लगभग 2100 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 9000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 7.4 km की दूरी पे है। 

5 - फोर्ट च्नद्रगुप्त | Fort Chandragupt : होटल का किराया लगभग 2900 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 15000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 1.4 km की दूरी पे है। 

6 - शाहपुर हाउस | Shahpura House : होटल का किराया लगभग 10500 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 20000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 1.2 km की दूरी पे है। 

7 - लेमन ट्री प्रीमियर | Lemon Tree Premier : होटल का किराया लगभग 4200 रु से शुरू होता है और आपकी पसंद के room के अनुसार 8000 रु तक जा सकता है। यह होटल रेलवे स्टेशन से 2.2 km की दूरी पे है। 


पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान में घूमने की जगह  | Tourist Places In Pink City - Jaipur, Rajasthan


1 - सिटी पैलेस | City Palace : सिटी पैलेस की स्थापना उसी समय हुयी थी जब जयपुर की हुयी थी। 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह II ने सिटी पैलेस की स्थापना की थी जब उन्होंने आम्बेर से अपना कोर्ट जयपुर में लाया था। यहाँ पर महाराजा सवाई मान सिंह II का एक म्यूजियम, रेस्टोरेंट, मिनिस्ट्री कार्यालय और जयपुर की रॉयल फॅमिली का आवास भी है। 

2 - जंतर मंतर | Jantar Mantar : जंतर मंतर, जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित 19 खगोलीय उपकरणों का संग्रह है जिसे 1734 में बनाया गया था। यहाँ पर दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यहाँ पर बहोत से तरीको के उपकरण हैं जिनसे आप खगोलीय स्थिति को अपनी आँखों से देख सकते हैं। 

3 - हवा महल | Hawa Mahal : हवा महल का निर्माण 1799 में महाराजा सवाई जय सिंह के पोते महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से करवाया था। लाल चंद उस्ताद द्वारा डिज़ाइन किये गए पांच मंज़िले ईमारत का बाहरी भाग छत्ते के समान है, इसकी 953 छोटी खिड़कियां झरोखा कहलाती हैं, जिन्हें जटिल जाली से सजाया गया है।

4 - आम्बेर फोर्ट | Amber Fort : जयपुर से 11 km दूर आमेर में राजा मान सिंह ने एक पहाड़ी पे आम्बेर फोर्ट बनवाया था जिसे बाद में सवाई जय सिंह ने पूरा किया। यह फोर्ट बहोत ही सुन्दर है और यहाँ से बाहर का द्रिश्य देखने लायक है। 

5 - अल्बर्ट हॉल म्युज़ियम | Albert Hall Museum :  यह म्युज़ियम राजस्थान का सबसे पुराना म्युज़ियम है। यहाँ रात में जाने अलग तरह की लइटिंग्स देखने को मिलेंगी जो हर 30 sec में रंग बदलती है। 

6 - नहरगढ़ फोर्ट | Nahargarh Fort : इस फोर्ट को सवाई जय सिंह ने 1734 में बनवाया था जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए। इस फोर्ट की दीवार जो की अरावली पर्वतमाला पे बना हुआ है जयगढ़ फोर्ट से मिलती है। यहाँ की entry fee 50 रू है और यह फोर्ट जयपुर से 18 km की दूरी पे है। 

7 - जल महल | Jal Mahal : जल महल जयपुर से 10 km दूर मान सागर झील के बीच में है। महल मूल रूप से 1699 में बनाया गया था, इमारत और इसके चारों ओर की झील को बाद में 18वीं शताब्दी में आमेर के महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा पुनर्निर्मित और विस्तारित किया गया था। यहाँ पर राजा अपने परिजन के साथ समय बिताने आया करते थे। 

8 - जयगढ़ फोर्ट | Jaigarh Fort : जयगढ़ किला अरावली रेंज के चील का टीला नामक प्रांत पर स्थित है जो जयपुर से 15 km दूर है। किले का निर्माण जय सिंह द्वितीय ने 1726 में आमेर किले और उसके महल परिसर की सुरक्षा के लिए किया था और उनके नाम पर इसका नाम रखा गया था।

9 - पन्ना मीना का कुंड | Panna Meena Ka Kund : पन्ना मीना का कुंड केवल मीठे पानी के संसाधन से कहीं अधिक था। यह सिर्फ वास्तुकला के एक टुकड़े से ज्यादा है, यह हमारी संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह जयपुर से 14 km दूर आमेर में है और पूरे आमेर को यही से पानी मिलता है। 

10 - अक्षरधाम मंदिर | Akshardham Temple : जयपुर का अक्षरधाम मंदिर वैशाली नगर, चित्रकूट के पास स्थित है। यह मंदिर जयपुर से अजमेर रोड होते हुए लगभग 13 मिनट (5.7 किमी) की दूरी पर है। अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर अक्षरधाम मंदिर भी कहा जाता है। 

11 - बिरला मंदिर | Birla Mandir : इसका निर्माण 1988 में बिरला फाउंडेशन और पूरी तरह से सफेद संगमरमर से निर्मित है। यह हिंदू देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है जिनकी छवियां अन्य हिंदू देवी-देवताओं और गीता और उपनिषदों के चयन के साथ अंदर दिखाई देती हैं। मंदिर में दिवाली और जन्माष्टमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।


12 - शॉपिंग | Shopping : जयपुर से खरीदारी करने के लिए आप बापू बाज़ार, जोहरी बाज़ार, त्रिपोलिया बाज़ार, नेहरू बाज़ार, सिरेह देओरी गेट, पुरोहित जी का कटला, चांदपोल, रामगंज बाज़ार, मिर्ज़ा स्माइल रोड जा सकते हैं। इन साडी जगहों पे आपको अलग अलग तरह की जयपुर में मशहूर चीज़े मिलेंगी जैसे की मोजरी, फुलकारी चुन्नी, जयपुरी कुर्ती, गहने और खाने की चीज़े। 


पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान में खाने की जगह  | Eateries In Pink City - Jaipur, Rajasthan


1 - रावत कचोरी | Rawat Kachori : यहाँ पर अलग तरह की कचोरी मिलती है जिसमे सबसे अच्छी प्याज़ की कचोरी है। 

2 - शर्मा ढाबा | Sharma Dhaba : शर्मा ढाबा शहर के बाहरी भाग में है जहाँ हर तरह की खाने की चीज़े मिलेंगी और यहाँ का सबसे अच्छा पनीर बटर मसाला है। 

3 - लस्सीवाला | Lassiwala : जयपुर की सबसे पुरानी और मशहूर लस्सी यहाँ ही मिलेगी जिसमे सबसे ऊपर आपको एक मोटी मलाई की परत खाने को मिलती है। 

4 - मसाला चौक | Masala Chowk : मसाला चौक पे आपको हर तरह के street food खाने को मिल जायेंगे और यहाँ बैठने के लिए बहोत ही अच्छी जगह है। 

5 - गोपाल जी चाय | Gopal Ji Tea : जिन्हे चाय पसंद हो वो यहाँ पे चाय की चुस्की ले सकते हैं। यह जयपुर की सबसे पुरानी और मशहूर चाय की दूकान है। 

6 - टपरी सेंट्रल | Tapri Central : टापरी सेंट्रल चाय के शौकीनों के लिए सबसे अच्छी जगह है और यहाँ 40 से भी ज़्यादा तरह की चाय मिलती है। 

7 - नटराज रेस्टोरेंट | Natraj Restaurant : राजस्थानी थाली अगर खाने का मन हो तो यहाँ से खाया जा सकता है। यह लस्सी वाले के बिलकुल सामने ही है। 

8 - अनोखी कैफ़े | Anokhi Cafe : अनोखी कैफ़े उनके लिए है जो जयपुर का खाना खा क थक चुके हैं और उन्हें पास्ता, चाऊमीन, सैंडविच ऐसी चीज़े खाने का मन हो रहा हो। 

9 - 1135 ए डी | 1135 AD : यह रेस्टोरेंट आमेर फोर्ट के अंदर है जो की पहले महाराजा का dining room हुआ करता था। 

10 - राजपूत रूम | Rajpoot Room : यहाँ पर आप राजपूत थाली ले सकते हैं जिसमे अलग अलग तरह की सब्ज़िया और मीठे में खाने को मिलेगा। 


तो ये थी जयपुर में कब, कैसे, और क्या करें और आपकी trip plan करने की पूरी detail, इस उम्मीद के साथ ये blog यही ख़तम करते हैं की आपकी trip plan करने में ये थोड़ी मदद करेगा। अगर आपको जयपुर या आपकी किसी भी उत्तर प्रदेश, हिमाचल या उत्तराखंड की trip को ले के कोई जानकारी चाहिए तो आप comment box में ज़रूर पूछें। मिलते हैं अगले blog में तबतक स्वस्थ रहे मस्त रहे और mere blogs को पढ़ते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

रन्न ऑफ़ कछ, गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat

रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat  लगभग 7500 वर्ग किलोमीटर में फैले दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के रूप में जाने जाने वाले गुजरात में कच्छ का रन्न एक आश्चर्यजनक जगह है। दिलचस्प तथ्य यह है कि, monsoon के मौसम में नमक रेगिस्तान पानी के नीचे रहता है और  monsoon  के बाद सफेद नमक को देख सकते हैं। यह tropic of cancer के उत्तर की ओर स्थित है, यहाँ एक sign board है जहां हम वास्तव में  tropic of cancer  को पार करते हैं।  कच्छ  के  सबसे उत्तरी सीमा पे भारत और पाकिस्तान का border है। रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात कैसे जाये | Reaching Rann Of Kutch, Gujarat  भुज कच्छ से लगभग 75 किमी दूर है और कच्छ तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। भुज पहुंचने के लिए सुबह जल्दी अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि आप सूर्य और चंद्रमा दोनों के दृश्य का अनुभव कर सकें। प्लेन | Flight : भुज जल्दी पहुंचने के लिए प्लेन से जाना ठीक रहेगा लेकिन इन उड़ानों की आवृत्ति अन्य स्थानों की तुलना में कम है और किराया बहुत अधिक है। बस |...

आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal

 आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   जब भी हम आगरा का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले ताज महल आता है। हालांकि इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं की संगमरमर का बना ये मकबरा ही सबसे ज़ादा पर्यटकों को उत्तरप्रदेश के इस हिस्से में खींच लाता  है। आइये जानते हैं की ताज महल के साथ साथ और क्या खासियत है आगरा की।   आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   पहोचने के बहोत से तरीके हैं- बस  - दिल्ली से आगरा जाने के लिए हज़रात निजामुद्दीन से बस ले के हम 4 घंटे में आगरा पहोच सकते हैं जिसकी दुरी लगभग 232 किलोमीटर हैं जिसकी कीमत लगभग रु 300 - 500 है।  ट्रेन - हम ट्रेन से भी जा सकते हैं जो हमे लगभग 2 घंटे में आगरा पंहुचा देगी और जिसका किराया लगभग रु 400 - 500 पड़ेगा और ये एक आरामदायक यार्ता का विकल्प होगा।   टैक्सी - टैक्सी से 10 रु /किलोमीटर के हिसाब से हमे आगरा पहुंचने क लिए 2500 रुपये तक का खरचा पड़ेगा और हम आसानी से 4...

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand  भारत में सबसे अच्छे winter trek में से एक माना जाने वाला केदारकंठ उन Himalayan Treks में से एक है। यह trek उनके लिए है जिन्हें हिमालय पे घूमना पसंद है और जो एक experienced trekker है। केदारकंठ trek पे जाने वाले लोगों को बर्फीली पहाड़ियों और जंगलों से हो के गुज़रना होता है। घने ओक और देवदार के जंगलों, चौड़ी-खुली हरी घास के मैदान, शांत झीलों, और हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ,केदारकंठ trek चुनौती, रोमांच और लुभावने दृश्यों का सही मिश्रण प्रस्तुत करता है। केदारकंठ trek 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के संकरी गांव से शुरू होता है। लगभग पूरे रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ, केदारकंठ trek घने देवदार और ओक के पेड़ के जंगलों, जमी हुई झीलों और बर्फीली पगडंडियों से होकर 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठ चोटी की ओर जाता है।  जैसा कि पौराणिक संदर्भों में और उत्तराखंड के आसपास के अधिकांश स्थलों के साथ है, केदारकंठ का संदर्भ सीधे महाभारत से आता है, जो दावा करता है कि केदारकंठ...