Skip to main content

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan  जयपुर एक समृद्ध और अनूठी संस्कृति को समाहित करता है जो अन्य शहरों में मिलना मुश्किल है। इसका एक बहुत ही विशिष्ट स्वाद और अनुभव है, जो नियमित आगंतुकों को बार-बार आकर्षित करता है! हर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। समृद्ध स्मारक विरासत निश्चित रूप से अपनी तरह की एक लंबी सूची है जिसमें आमेर किला, जल महल, हवा महल कुछ नाम शामिल हैं! जयपुर क्यूंकि एक गर्म जगह है तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा time होगा अक्टूबर से मार्च। इस time हर जगह ठण्ड होती है तो जयपुर में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से सितम्बर हर जगह गर्म होता है तो जयपुर और भी गर्म होता है तो घूमने से ज़्यादा गर्मी से परेशां हो जायेंगे।  पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान कैसे पहुंचे | How To Reach Pink City - Jaipur, Rajasthan  बस | Bus : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में बस से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 200 - 800 रुपये आएंगे।  ट्रेन | Train :  दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में ट्रेन  से...

मनाली, हिमाचल प्रदेश | Manali, Himachal Pradesh

मनाली, हिमाचल प्रदेश | Manali, Himachal Pradesh 

मनाली, भारत के उत्तरी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। ये एक अधिक ऊंचाई पर बसा हुआ tourist destination है। ये एक बहुत ही सुन्दर जगह है, यहाँ करने को तो बहुत कुछ है जैसे आप यहाँ skiing कर सकते हैं सोलांग वैली और पारवती वैली में आप trek कर सकते हैं, और तो और आप यहाँ paragliding, rafting और hiking भी किया जा सकता है। अगर आपने एक अच्छा से resort बिल्कुल नदी के किनारे book किया है तो आप यहाँ bonfire के साथ साथ बहती हुयी नदी के किनारे बैठ के dinner कर सकते हैं। बाकी के time में आप मनाली के Mall Road पे घूमते हुए भी यहाँ की सुंदरता का मज़ा ले सकते हैं और स्ट्रीट फ़ूड या फिर शॉपिंग कर सकते हैं।


मनाली, हिमाचल प्रदेश कैसे पहोचे | How To Reach Manali, Himachal Pradesh 

बस | By Bus - दिल्ली से मनाली तक की दूरी 533 km है और बस आपको काश्मीरी गेट से मिलेगी, दिल्ली से मनाली की बस ticket रु 530 से 1899 में मिलेगी जो आपके बस के preference पे depend करता है। 

ट्रेन | By Train - अगर आप train से जाने का सोच रहे हैं तो आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं, ये ट्रेन अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन तक जाती है और इसके बाद आप मनाली तक जाने के लिए टैक्सी या फिर बस कर सकते हैं । दिल्ली से अम्बाला तक की दूरी 200 km है जिसे आप 4 घंटे में cover कर लेंगे। आप को ट्रेन की ticket रु 650 से 1200 तक में मिल जायेगा। इसके आगे का 340 km तक का सफर अगर आप taxi से करते हैं तो रु 4000 - 5000 देने होंगे जो 9 घंटे लेगी पहोचने में और अगर बस करते हैं तो रु 350 - 400 देने होंगेजो 10 - 11 घंटे लेगी। 

टैक्सी | By Taxi - अगर आप टैक्सी से मनाली जाना चाहते हैं तो आपको रु 10 per km, 300 driver के हर दिन का और toll tax अलग से देने होंगे जिससे मनाली पहोचने में 14 घंटे लगेंगे। तो आपका total 12000 - 13000 खर्चा आएगा।  


मनाली, हिमाचल प्रदेश में रुकने की जगह | Stay In Manali, Himachal Pradesh

मनाली में बहोत से होटल, home stay, hostel, camps या resort हैं जिनमे बहोत से आपको reasonable price में मिल जायेगा। अगर आप solo traveler या फिर budget traveler हैं तो hostel या फिर home stay एक सबसे अच्छा option है। मनाली की कुछ अच्छी places जहा आप stay कर सकते हैं वो हैं :

ट्री हिल्ल कॉटेज | Tree Hill Cottage - ये hotel कन्याल, सीम्सा रोड पे ही जिसकी per day की cost रु 2500 - 4000 है और इसका view बहोत ही अच्छा है।    

सिद्ध कॉटेज | Siddh Cottage - ये hotel कन्याल, सीम्सा रोड पे ही जिसकी per day की cost रु 1500 - 3000 है और इसका view तो और भी ज़्यादा अच्छा है।    

होटल माउंटेन टॉप | Hotel Mountain Top - ये hotel हिडिम्बा देवी मंदिर से 200 मीटर की दूरी पे है और क्यूंकि ये मंदिर थोड़ी ऊंचाई पे है तो आप यहाँ से मनाली valley और वहाँ की greenery आराम से देख सकते हैं। इस hotel में daily के आपको रु 1200 - 3000 तक देने होंगे। 

मोंटाना ब्लूज़ रेसॉर्ट | Montana Blues Resort - ये resort हिडिम्बा देवी मंदिर से 5 km की दूरी पे है और यहाँ parking और restaurant भी है। यहाँ की per day की cost आपको रु 1600 - 3500 पड़ेगी।  

वेलकम हेरिटेज उर्वशी'ज़ रिट्रीट | Welcome Heritage Urvashi's Retreat - ये मनाली के luxurious hotels में से एक है जिसकी per day की cost रु 5000 - 10000 है। अगर आप मनाली में एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो इस hotel में रुक सकते हैं। 

ज़ॉस्टल | Zostel - अगर आप एक solo traveler हैं या फिर budget trip पे निकले हैं तो ज़ॉस्टल सबसे अच्छा option है। यहाँ per day रु 500 से 800 लगेंगे और वहाँ आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। 


मनाली, हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह | Tourist Places Manali, Himachal Pradesh

1. हिडिम्बा देवी मंदिर | Hidimba Devi Temple  - ये मंदिर पुरानी मनाली का एक पौराड़ीक मंदिर है जो सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला होता है। ऐसा कहते हैं हिडिम्बा देवी ने इसी जगह पे महाभारत के समय शरण ली थी। मंदिर के चारो तरफ cedar के जंगल हैं। 

2. सोलांग वैली | Solang Valley - ये एक छोटी सी valley है जो 8500 फ़ीट कीऊँचाई पर है। ठण्ड में यहाँ पे बहोत सी adventure activities होती हैं जैसे skiing, snow boarding, tube sliding और paragliding साथ ही बहोत छोटी छोटी activities भी हैं। यहाँ पे अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो आप 800 रु में कर सकते हैं। 

3. रोहतांग पास | Rohtang Pass - अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला रोहतांग पास भारत के लिए बहोत महत्व रखता है। इसे Keylong तक जाने का gateway भी कहते हैं क्यूंकि यहाँ से ही आगे लाहौल वैली जाते हैं। यह पास बहोत ही पुराना trade route है पीर पंजल ranges के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के लिए। रोहतांग paas साल में सिर्फ 4 - 5 महीने ही खुलता है क्यूंकि उसके बाद यहाँ की road बर्फ से भर जाती है 

4. बियास रिवर | Beas River - बियास नदी कुल्लू मनाली की ख़ूबसूरती को और बढ़ा देती है अपने नीले रंग के साफ़ बहते हुए पानी से जो बहोत ही तेज़ी से नीचे की तरफ बहती है। इसी नदी में आप river rafting का मज़ा ले सकते हैं जो आप हर मौसम में नहीं कर सकते क्यूंकि बारिश में बियास नदी का flow बहोत ही ज़्यादा बढ़ जाता है। 

5. वशिष्ठ मंदिर | Vashistha Temple - यह मंदिर महर्षि वशिष्ठ और भगवान् राम के लिए जाना जाता है। यहाँ पे वशिष्ठ कुंड भी है जहाँ से गर्म पानी खुद से आता है जिसका श्रोत किसी को भी नहीं पता। यहाँ के पानी में healing power है जिससे बहोत से बीमारिया ठीक हो जाती हैं। यह गाँव मनाली से 3 कम ही ऊपर है और यहाँ के लोग बहोत सी healing therapy करते हैं जो आपकी body को relax और heal करती है। 

6. जोगिनी वॉटरफॉल | Jogini Waterfall - वशिष्ठ मंदिर वाले रस्ते पे ही जोगिनी फॉल का रास्ता है। इस फाल पे जाने में आपको लग भग 2 घंटे लगेंगे, यहाँ जैसे जैसे आप ऊपर की तरफ जायेंगे वैसे वैसे रास्ता बहोत ही पतला होता जाता है। कुछ जगह पे तो रास्ता भी नहीं है आपको खुद से रास्ता बनाना होगा पर ऊपर का नज़ारा देखने लायक है। यहाँ रस्ते में आपको बहोत से छोटे छोटे maggie के स्टॉल मिल जायेंगे, यहाँ पर शाम में जाना या ऊपर से निचे उतरना avoid करें। 

7. सेथन गाँव | Sethan Village - मनाली से 16 किमी ऊपर स्थित सेथन गांव में भारत के पहले इग्लू प्रवास का अनुभव किया जा सकता है।सेथन गांव एक undeveloped जगह है जो आपके सामने धौलाधर पर्वतमाला के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यह स्थान गर्मियों के दौरान trek और hike के लिए आदर्श है, दूसरी ओर ठण्ड में यह एक snow land में बदल जाता है, जो सर्दियों के दौरान snowboarding, skiing और ice skating जैसी adventure activities के लिए सबसे अच्छा है। बर्फ पर चलना एक अद्भुत एहसास है लेकिन अगर आपको बर्फीले इग्लू के अंदर पूरा दिन बिताने का मौका मिले तो यह शब्दों से परे है।

 

मनाली, हिमाचल प्रदेश के मशहूर खाने | Famous Eateries In Manali, Himachal Pradesh 

1. पीपल्स कैफ़े | People's Cafe - यह cafe अपने लाइव संगीत के लिए जाना जाता है जो इसे बाकियों से अलग करता है। ओल्ड मनाली क्षेत्र में एक रूसी महिला द्वारा संचालित पीपुल्स कैफे में आप अपने संगीत भी गा सकते हैं। यदि आप ट्रान्स संगीत पसंद करते हैं, तो यह स्थान वह जगह है जहाँ आप पूरे दिन रहना चाहेंगे। ये कैफे मनाली में कुछ बेहतरीन शाकाहारी food serve करता है जिसका लुत्फ़ आप लाइव संगीत के साथ terrace पर जाएं और पनीर और सब्जियों के साथ कुछ grilled आलू ऑर्डर करें।

2. चॉपस्टिक्स | Chopsticks - चॉपस्टिक्स रेस्तरां में जापानी, एशियाई, भारतीय और तिब्बती सहित बहोत से foods serve होते हैं। अपने असाधारण नॉन-वेज sizzler और cheese पालक momoz को शानदार wanton soup के साथ तैयार होते हुए देखें। यहाँ के friendly staff, reasonable prices और hospitality का एक शानदार संयोजन आपको अपनी बाकी यात्रा के लिए यहां बिताए अपने पलों को संजोने के लिए प्रेरित करेगा। 

3. द लेज़ी डॉग | The Lazy Dog - अपने आस-पास नदी और पहाड़ों के द्रिश्य के साथ एक luxury outdoor seating की तलाश में हैं तो आप इस cafe में वक़्त गुज़ार सकते हैं । मनाली के सभी दौरों में, आपके पास एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आप शांति से बैठ सकें और मनाली की सुंदरता के सुंदर द्रिश्य के साथ शानदार भोजन कर सकें। 

4. कैफ़े 1947 | Cafe 1947 - जैसे ही आप पुल को पार करके पुरानी मनाली के कैफे और shops की ओर जाते हैं, आपकी बाईं ओर पहला स्थान कैफे 1947 है। नीचे की ओर जाएं और आपका स्वागत मनाली के पुराने दौर के एक अलग युग में किया जाएगा। बालकनी में एक outdoor seating की जगह भी है जहाँ पास की नदी से तेज़ आवाज़ सुखद रूप से सुनाई देती है। कैफे 1947 का विचित्र माहौल peaceful experience पर आधारित है। 

5. जॉहनसन्स कैफे | Johnson's Cafe - ये cafe मनाली में circuit house road पर स्थित है जो आपके hotel से walking distance पे ही होगा। शाम को लाइव शो के साथ, जॉनसन कैफे में हमेशा overbooking होती है। इसलिए, वहां जाने से पहले ही एक टेबल reserve करना न भूले। ये कैफे अपनी trout fish के लिए जाना जाता है, जिसमें उनके पास दस से भी ज़्यादा dishes उपलब्ध हैं। कैफे के सामने एक खूबसूरत बगीचा, performances के लिए एक बड़ी जगह और एक बार भी है। तो आप यहाँ tasty food के साथ साथ live music का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

तो ये थी मनाली में कब, कैसे, और क्या करें और आपकी trip plan करने की पूरी detail, इस उम्मीद के साथ ये blog यही ख़तम करते हैं की आपकी trip plan करने में ये थोड़ी मदद करेगा। अगर आपको Manali या आपकी किसी भी हिमाचल या उत्तराखंड की trip को ले के कोई जानकारी चाहिए तो आप comment box में ज़रूर पूछें। मिलते हैं अगले blog में तबतक स्वस्थ रहे मस्त रहे और mere blogs को पढ़ते रहें।

मनाली से ऊपर सेथन विलेज का blog आप इस link से पढ़ें। 

सेथन विलेज, इग्लू स्टे, हिमाचल | Sethan Village, Igloo Stay, Himachal 

Comments

Popular posts from this blog

रन्न ऑफ़ कछ, गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat

रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat  लगभग 7500 वर्ग किलोमीटर में फैले दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के रूप में जाने जाने वाले गुजरात में कच्छ का रन्न एक आश्चर्यजनक जगह है। दिलचस्प तथ्य यह है कि, monsoon के मौसम में नमक रेगिस्तान पानी के नीचे रहता है और  monsoon  के बाद सफेद नमक को देख सकते हैं। यह tropic of cancer के उत्तर की ओर स्थित है, यहाँ एक sign board है जहां हम वास्तव में  tropic of cancer  को पार करते हैं।  कच्छ  के  सबसे उत्तरी सीमा पे भारत और पाकिस्तान का border है। रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात कैसे जाये | Reaching Rann Of Kutch, Gujarat  भुज कच्छ से लगभग 75 किमी दूर है और कच्छ तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। भुज पहुंचने के लिए सुबह जल्दी अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि आप सूर्य और चंद्रमा दोनों के दृश्य का अनुभव कर सकें। प्लेन | Flight : भुज जल्दी पहुंचने के लिए प्लेन से जाना ठीक रहेगा लेकिन इन उड़ानों की आवृत्ति अन्य स्थानों की तुलना में कम है और किराया बहुत अधिक है। बस |...

आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal

 आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   जब भी हम आगरा का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले ताज महल आता है। हालांकि इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं की संगमरमर का बना ये मकबरा ही सबसे ज़ादा पर्यटकों को उत्तरप्रदेश के इस हिस्से में खींच लाता  है। आइये जानते हैं की ताज महल के साथ साथ और क्या खासियत है आगरा की।   आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   पहोचने के बहोत से तरीके हैं- बस  - दिल्ली से आगरा जाने के लिए हज़रात निजामुद्दीन से बस ले के हम 4 घंटे में आगरा पहोच सकते हैं जिसकी दुरी लगभग 232 किलोमीटर हैं जिसकी कीमत लगभग रु 300 - 500 है।  ट्रेन - हम ट्रेन से भी जा सकते हैं जो हमे लगभग 2 घंटे में आगरा पंहुचा देगी और जिसका किराया लगभग रु 400 - 500 पड़ेगा और ये एक आरामदायक यार्ता का विकल्प होगा।   टैक्सी - टैक्सी से 10 रु /किलोमीटर के हिसाब से हमे आगरा पहुंचने क लिए 2500 रुपये तक का खरचा पड़ेगा और हम आसानी से 4...

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand  भारत में सबसे अच्छे winter trek में से एक माना जाने वाला केदारकंठ उन Himalayan Treks में से एक है। यह trek उनके लिए है जिन्हें हिमालय पे घूमना पसंद है और जो एक experienced trekker है। केदारकंठ trek पे जाने वाले लोगों को बर्फीली पहाड़ियों और जंगलों से हो के गुज़रना होता है। घने ओक और देवदार के जंगलों, चौड़ी-खुली हरी घास के मैदान, शांत झीलों, और हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ,केदारकंठ trek चुनौती, रोमांच और लुभावने दृश्यों का सही मिश्रण प्रस्तुत करता है। केदारकंठ trek 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के संकरी गांव से शुरू होता है। लगभग पूरे रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ, केदारकंठ trek घने देवदार और ओक के पेड़ के जंगलों, जमी हुई झीलों और बर्फीली पगडंडियों से होकर 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठ चोटी की ओर जाता है।  जैसा कि पौराणिक संदर्भों में और उत्तराखंड के आसपास के अधिकांश स्थलों के साथ है, केदारकंठ का संदर्भ सीधे महाभारत से आता है, जो दावा करता है कि केदारकंठ...