Skip to main content

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan

पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान | Pink City - Jaipur, Rajasthan  जयपुर एक समृद्ध और अनूठी संस्कृति को समाहित करता है जो अन्य शहरों में मिलना मुश्किल है। इसका एक बहुत ही विशिष्ट स्वाद और अनुभव है, जो नियमित आगंतुकों को बार-बार आकर्षित करता है! हर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। समृद्ध स्मारक विरासत निश्चित रूप से अपनी तरह की एक लंबी सूची है जिसमें आमेर किला, जल महल, हवा महल कुछ नाम शामिल हैं! जयपुर क्यूंकि एक गर्म जगह है तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा time होगा अक्टूबर से मार्च। इस time हर जगह ठण्ड होती है तो जयपुर में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से सितम्बर हर जगह गर्म होता है तो जयपुर और भी गर्म होता है तो घूमने से ज़्यादा गर्मी से परेशां हो जायेंगे।  पिंक सिटी - जयपुर, राजस्थान कैसे पहुंचे | How To Reach Pink City - Jaipur, Rajasthan  बस | Bus : दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में बस से पूरी की जा सकती है और इसका किराया 200 - 800 रुपये आएंगे।  ट्रेन | Train :  दिल्ली से जयपुर की 282 km की दूरी 6 - 7 घंटे में ट्रेन  से...

मसूरी ट्रिप मेरे शब्दों में | Mussoorie Trip In My Words

 मसूरी ट्रिप मेरे शब्दों में | Mussoorie Trip In My Words 

By Farah Yasmeen

Hello Friends! मैंने अपनी सबसे यादगार यात्रा में से एक के बारे में अपना अनुभव इस blog में share करने के बारे में सोचा। कभी कभी अचानक से बनाई गयी यात्राएं आपके जीवन की सबसे अद्भुत और अविस्मरणीय कहानी बन जाती है। इस trip की planning अचानक से हुई जब मेरा भाई summer vacation की छुट्टियों में  मेरे पास आया और हमने अचानक ही plan बना लिया Friday को निकलने का। पहले तो हमने बहोत search किया की कौन से hill station जाना चाहिए। मैंने अपने दो दोस्तों से बात की और हमने मसुरी जाने का final किया जिसके लिए हमने cab book की 10 रु per km के हिसाब से। ये trip मेरे भाई के लिए किसी भी hill station को देखने का पहला experience था। हम दिल्ली से रात में निकले और सुबह 10 बजे तक मसूरी पहोच गए, वहाँ पहोच के ही एक दो होटल देखने के बाद हमने एक सुन्दर balcony view और terrace garden वाला hotel book किया। Road trip का मज़ा लेते हुए हम चारो मसूरी पहोचे और वहाँ के views  इस बात को prove कर रहे थे की मसूरी Queen Of Hills है। 

Hotel room में fresh होने और breakfast करने के बाद हमने mall road और आस पास के market में घूमना शुरू किया। हमने बहुत सस्ते दामों पर स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी की, हमने गोलगप्पे, चाट, ice-cream आदि खाए। अचानक तेज हवा के साथ बूंदा बांदी शुरू हो गई, यह वास्तव में अद्भुत मौसम था जिसका पूरा आनंद लिया जा सकता था। हमने rope way की ticket ली और Gun hill point पहोच गए और पहाड़ी की चोटी पर चले गए वहाँ से द्रिश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला था और मेरा भाई इसे देखकर चकित रह गया। वहाँ से पूरा देहरादून शहर दिख रहा था, ऐसा लगा हम ऊपर और आसमान नीचे था। थोड़ी देर वहाँ पे घूमने और फोटो लेने के बाद हम वापिस निचे आये और होटल चले गए क्यूंकि रात के सफर के बाद हम सारे ही थके हुए थे और बाहर बहोत बारिश हो रही थी तो कही जा भी नहीं सकते थे। रात में करीब 10 बजे हम उठे और हमे भूक लग गयी 😅, मेरा भाई और एक friend बाहर गए और सबके लिए chowmein ले के आये। Dinner कर के हमने थोड़ी बाते करि और फिर अगले दिन की planning कर के सो गए। अगले दिन हमने Kempty Fall जाने का plan किया, breakfast कर के हम निकल गए, वहाँ का waterfall बहोत ही सुन्दर था पर बहोत भीड़ थी तो हमने पास में ही एक swimming pool जो Kempty Fall के just बाजू में था वहाँ एक दो घंटे मस्ती की फिर बारिश होने लगी तो बाहर के ही stall से Maggi और चाय लिया। फिर वही पे activities हो रही थी जिनमे से हमने Flying Fox किया और फिर वहाँ से धनौल्टी के लिए निकल गए। धनौल्टी explore करने के बाद हम वापिस मसूरी आये और Mall Road से थोड़ी shopping करी फिर अगले दिन दिल्ली के लिए निकल गए अपने साथ बहोत सी यादे ले कर। 

Comments

Popular posts from this blog

आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal

 आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   जब भी हम आगरा का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले ताज महल आता है। हालांकि इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं की संगमरमर का बना ये मकबरा ही सबसे ज़ादा पर्यटकों को उत्तरप्रदेश के इस हिस्से में खींच लाता  है। आइये जानते हैं की ताज महल के साथ साथ और क्या खासियत है आगरा की।   आगरा - सिटी ऑफ़ ताज महल | Agra - City Of Taj Mahal   पहोचने के बहोत से तरीके हैं- बस  - दिल्ली से आगरा जाने के लिए हज़रात निजामुद्दीन से बस ले के हम 4 घंटे में आगरा पहोच सकते हैं जिसकी दुरी लगभग 232 किलोमीटर हैं जिसकी कीमत लगभग रु 300 - 500 है।  ट्रेन - हम ट्रेन से भी जा सकते हैं जो हमे लगभग 2 घंटे में आगरा पंहुचा देगी और जिसका किराया लगभग रु 400 - 500 पड़ेगा और ये एक आरामदायक यार्ता का विकल्प होगा।   टैक्सी - टैक्सी से 10 रु /किलोमीटर के हिसाब से हमे आगरा पहुंचने क लिए 2500 रुपये तक का खरचा पड़ेगा और हम आसानी से 4...

रन्न ऑफ़ कछ, गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat

रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात | Rann Of Kutch, Gujarat  लगभग 7500 वर्ग किलोमीटर में फैले दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के रूप में जाने जाने वाले गुजरात में कच्छ का रन्न एक आश्चर्यजनक जगह है। दिलचस्प तथ्य यह है कि, monsoon के मौसम में नमक रेगिस्तान पानी के नीचे रहता है और  monsoon  के बाद सफेद नमक को देख सकते हैं। यह tropic of cancer के उत्तर की ओर स्थित है, यहाँ एक sign board है जहां हम वास्तव में  tropic of cancer  को पार करते हैं।  कच्छ  के  सबसे उत्तरी सीमा पे भारत और पाकिस्तान का border है। रन्न ऑफ़  कच्छ , गुजरात कैसे जाये | Reaching Rann Of Kutch, Gujarat  भुज कच्छ से लगभग 75 किमी दूर है और कच्छ तक पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। भुज पहुंचने के लिए सुबह जल्दी अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि आप सूर्य और चंद्रमा दोनों के दृश्य का अनुभव कर सकें। प्लेन | Flight : भुज जल्दी पहुंचने के लिए प्लेन से जाना ठीक रहेगा लेकिन इन उड़ानों की आवृत्ति अन्य स्थानों की तुलना में कम है और किराया बहुत अधिक है। बस |...

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand

केदारकंठ, उत्तराखंड | Kedarkantha, Uttarakhand  भारत में सबसे अच्छे winter trek में से एक माना जाने वाला केदारकंठ उन Himalayan Treks में से एक है। यह trek उनके लिए है जिन्हें हिमालय पे घूमना पसंद है और जो एक experienced trekker है। केदारकंठ trek पे जाने वाले लोगों को बर्फीली पहाड़ियों और जंगलों से हो के गुज़रना होता है। घने ओक और देवदार के जंगलों, चौड़ी-खुली हरी घास के मैदान, शांत झीलों, और हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ,केदारकंठ trek चुनौती, रोमांच और लुभावने दृश्यों का सही मिश्रण प्रस्तुत करता है। केदारकंठ trek 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के संकरी गांव से शुरू होता है। लगभग पूरे रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ, केदारकंठ trek घने देवदार और ओक के पेड़ के जंगलों, जमी हुई झीलों और बर्फीली पगडंडियों से होकर 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठ चोटी की ओर जाता है।  जैसा कि पौराणिक संदर्भों में और उत्तराखंड के आसपास के अधिकांश स्थलों के साथ है, केदारकंठ का संदर्भ सीधे महाभारत से आता है, जो दावा करता है कि केदारकंठ...